रायपुर। कोरोना महामारी की फर्जी जानकारी सोशल मीडिया में न फैलाएं यदि कोई आशंका है तो स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। वर्ना आपको पुलिस गिरफ्तार भी कर सकती है। दरअसल कोरोना संदिग्ध की फर्जी जानकारी व्हाट्सएप पर देना एक युवक को महंगा पड़ गया।

सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ताजा मामला गरियाबंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आर के साहू ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम अजय कुमार बंजारे है, जो कि गरियाबंद के मजरकटा का रहने वाला है।

आरोपी युवक ने वाट्सअप ग्रुप में गरियाबंद के डाक बंगला क्षेत्र में कोरोना पॉजीटिव मरीज होने की पोस्ट शेयर की थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल की, तो जानकारी झुठी निकली। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 193 और राज्य शासन के आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के तहत मामला पंजीबद्ध कर किया है।

See also  सीएम भूपेश बघेल से राहुल गांधी ने रोजगार को लेकर किया सवाल

आपको अगाह कर दें कि केन्द्र और राज्य सरकार के अलावा जिला प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना से जुड़ी झुठी जानकारियां नहीं फैलाने का शुरु से आग्रह किया जा रहा है। उसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक जानकारियां लोगों द्वारा शेयर की जा रही है। देशी तरीके से कोरोना का इलाज जैसी अफवाहें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जो गैरकानूनी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।