फैंस हुए हैरान फिर से कपिल बने पिता, पत्नी गिन्नी ने दिया Baby Boy को जन्म
image source: google

बॉलीवुड डेस्क। कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर एक बार फिर गुड न्यूज ने दस्तक दी है। 1 फरवरी की सुबह उनके घर बेटे ने जन्म लिया। जिसकी जानकारी कपिल ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

कपिल शर्मा ने सुबह 5:30 बजे ट्वीट करते हुए लिखा, “नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है। ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया गिन्नी और कपिल।” इसके साथ ही कपिल ने #gratitude का भी इस्तेमाल किया है।

https://twitter.com/KapilSharmaK9/status/1356032683097251840

इसके बाद कपिल शर्मा के फैंस उन्हें खूब बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग कपिल को ट्रोल कर रहे हैं। हमेशा दूसरों का मजाक बनाने वाले कपिल की अब लोग टांग खींच रहे हैं।

दरअसल, कपिल की बेटी अभी 1 साल की हैं और इतनी जल्दी दूसरे बेबी के होने को लेकर फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी बच्चे की पहली तस्वीरें और नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

See also  चमत्कार: मां की पुकार से मृत बेटे की दोबारा चलने लगी सांसें, परिजन कर चुके थे अंतिम संस्कार की तैयारी

वहीं The Kapil Sharma Show के ऑफएयर होने की बात पर एक यूजर ने कपिल से इसका कारण पूछा था। इस पर कपिल ने जवाब देते हुए कहा था, ‘क्योंकि मुझे घर में अपनी पत्नी के साथ टाइम स्पेंड करना है। हम दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं।’ आपको बता दें कि कपिल और गिन्नी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को काफी सीक्रेट रखा था। ऐसे में तमाम फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।