रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik) राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने किसान पदयात्रा को लेकर कहा कि किसानों की सरकार को कोई चिंता नहीं है।

 

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा था

कि इसका सर्वे कराया जाएगा और भरपाई की जाएगी।

अभी तक कहीं सर्वे के लिए किसानों से पूछताछ नहीं की गई है।

 

इससे पहले भी प्राकृतिक आपदा में किसानों ने मार झेली है।

आज तक उनका कुछ नहीं हुआ है। किसानों को क्षति हुई सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 15 नवंबर से धान खरीदी होती थी मगर अब

1 दिसंबर को सरकार ने तारीख निर्धारित की है।

 

किसान दोहरी मार से पीड़ित है अब उनके सामने केवल एक ही रास्ता है कि

See also  अहमदाबाद में बुराड़ी कांड, एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, सभी की मौत...

वह फसल की कटाई करें और बिचौलियों के हाथ में बेचे।

 

प्रदेश में अब धान के माफिया भी पनप गए हैं। यदि इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो किसानों को नुकसान होगा। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता गंगाजल हाथ में लेकर यह दावा किए कि हम जो घोषणा कर रहे हैं केंद्र सरकार के भरोसे नहीं कर रहे हैं हम अपने भरोसे दावे कर रहे हैं।

अपने वादे में उनको निकलकर सामने आना चाहिए और वादों को निभाना चाहिए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।