अहमदाबाद। fire in Covid-19 Hospital गुजरात के राजकोट में शुक्रवार तड़के एक कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच कोरोना वायरस के मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में यह आग लगी थी।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि आग लगने के बाद अस्पताल से अन्य तीस कोरोना वायरस के मरीजों का रेस्क्यू किया गया, जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि, बाद में उनमें से और दो की मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी जे बी थेवा ने कहा कि मावड़ी इलाके के उदय शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में लगभग 1 बजे आग लग गई, जहां 33 मरीजों को भर्ती किया गया था। इनमें से सात मरीजों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस घटना में जांच के आदेश दिए हैं।

बता दें कि इससे पहले अगस्त में अहमदाबाद में चार मंजिला प्राइवेट अस्पताल में आग लगने से आठ कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।