कंगना रणौत
अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ FIR, जानिए किस मामले में हुई कार्यवाही...

टीआरपी डेस्क। हर मुद्दे में बेबाकी से अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल के उल्टाडांगा में एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर टीएमसी नेता ऋजु दत्ता ने दर्ज कराई है। उन्होंने कंगना पर राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया है।

एक नहीं बल्कि कई आपत्तिजनक पोस्ट किए

इस शिकायत में ऋजु दत्ता ने कहा कि कंगना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि खराब करने की कोशिश की है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि कई आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं। ऋजु दत्ता ने पुलिस स्टेशन में उन तस्वीरों के स्क्रीन शॉट भी जमा कराए हैं जिनमें कंगना के पोस्ट हैं।

ममता को बताया था खून की प्यासी राक्षसी ताड़का

पिछले दिनों बंगाल हिंसा पर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट्स की वजह से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है। अभिनेत्री ने पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई कथित हिंसा पर टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं अपने एक ट्वीट में उन्होंने ममता बनर्जी को खून की प्यासी राक्षसी ताड़का बताया था।

See also  बंगाल चुनाव नतीजे 2026: मतगणना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, जीत के जश्न पर लगा 'ब्रेक'

कंगना ने ट्वीट में लिखा था, ‘भाजपा को असम और पुडुचेरी में जीत हासिल हुई, लेकिन वहां से किसी हिंसा की कोई खबर नहीं आई। टीएमसी बंगाल का चुनाव जीती और वहां से सैकड़ों लोगों के मरने की खबर आ गई, लेकिन लोग कहेंगे कि मोदीजी तानाशाह हैं और ममता बनर्जी एक धर्मनिरपेक्ष नेता…बस बहुत हो गया’। इसके साथ ही उन्होंने #BengalisBurning #PresidentruleinBengal का भी इस्तेमाल किया। हालांकि इसके बाद कंगना का बयान भी सामने आया था और उन्होंने ट्विटर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।