रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में टूल किट मामले पर सियासत गरमा गई है. रायपुर के सिविल लाइन थाना में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और बीजेपी नेता संबित पात्रा के खिलाफ टूल किट मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आईपीसी की धारा 504 ,505(1)BC ,469,188 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत की. इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई.

छग युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी और सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने टूल किट मामले पर भारतीय युवा कांग्रेस को बदनाम करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई.

जानिए क्या है मामला

भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि इस संकट काल में विपक्षी दल की ‘गिद्धों की राजनीति’ उजागर हुई है।

See also  मन की बात में बोले मोदी - योग को अपने जीवन में शामिल करने का लें संकल्प

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसके लिए एक ‘टूलकिट’ का हवाला दिया। उन्‍होंने दावा किया किया महामारी के इस मुश्किल समय में कांग्रेस देश और प्रधानमंत्री को बदनाम करने में लगी है। संबित पात्रा ने कहा कि टूलकिट के जरिये कांग्रेस के लोगों को इंडियन स्‍ट्रेन को मोदी स्‍ट्रेन कहने के लिए कहा गया है। वहीं, कुंभ को सुपर स्‍प्रेडर की तरह प्रचारित करना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।