FIR
छत्तीसगढ़ के इस जिले में दुल्हे के पिता पर FIR, जानें क्यों?

सूरजपुर। शासन एवं प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं उसके फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक निर्धारित गाईडलाइन जारी किए हैं। कोरोना गाईडलाइन के आदेश का पालन कराने, समझाईश देने एवं जागरुक करने निरंतर जिला प्रशासन एवं पुलिस अमला द्वारा किया जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग नियमों का उल्लंघन एवं अवहेलना करने से बाज नहीं आ रहे है. बता दें कि विगत दिनों जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ोत्तरी को देखते हुए समस्त वैवाहिक कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, 10 मई को तहसील भैयाथान के अंतर्गत ग्राम सिरसी में लाॅकडाउन के नियमों को ताक में रखकर ईश्वर प्रसाद राजवाडे़ के द्वारा अपने लड़के बबलू राम की शादी पश्चात् चौथी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लाॅकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए 7.30 बजे अधिक संख्या में लोगों को घर में एकत्र कर चौथी भोज का आयोजन कराया जा रहा था।

जबकि उन्हें पूर्व में ही मुनादी कराकर लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने हेतु सूचित किया गया था, इसके बावजूद ईश्वर प्रसाद राजवाडे़, बबूल राजवाडे़ द्वारा भोज कार्यक्रम आयोजन कराकर कोरोना महामारी को बढ़ावा दिया जाना पाया गया है। जिस पर त्वरित कार्य करते हुए दुल्हे के पिता पर एफआईआर दर्ज किया गया है। कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.), भैयाथान, तहसीलदार, पुलिस चौकी प्रभारी बसदेई, रोजगार सहायक सिरसी, हल्का पटवारी, सरपंच, उपसरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।