TRPDESK.कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। वहीँ प्रशासन ने ट्रेवलिंग हिस्ट्री छुपाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख इख़्तियार कर लिया है। इसी मामले में कांग्रेसी नेता के खिलाफ तब्लीगी जमात के लोगों को रोकने व जानकारी छिपाने के मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता डॉ. शेख इश्तियाक समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। शेख इस्तियाख पर तब्लीगी जमात के लोगों को रोकने व जानकारी छिपाने का लगा आरोप है। दरअसल तब्लीगी जमात से जुड़े किशोर के संपर्क में आने से कई लोगों के संक्रमित हो गये हैं और अब कटघोरा कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।