केमिकल फैक्ट्री
बिजनौर के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे

टीआरपी डेस्क। यूपी के बिजनौर में रविवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं सभी मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने झुलसे मजदूरों के उचित इलाज और हादसे के कारणों की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मजदूर केमिकल फैक्टरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई इसमें तीनों में 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग में झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर की हालत गंभीर बताते हुए उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया।

वहीं इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। योगी आदित्यनाथ ने झुलसे मजदूरों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रिपोर्ट सौंपे।

See also  बेजुबान पर मां तो मां होती है, यकीन नहीं होता तो पढ़ें पूरी खबर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।