बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

यात्रीगण ध्यान दें: कोलकाता के मेन सर्वर में आग, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में रिजर्वेशन ठप

यात्रीगण ध्यान दें: कोलकाता के मेन सर्वर में आग, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में रिजर्वेशन ठप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कोलकाता के रेलवे के मेन सर्वर में आग लगने से रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में ट्रेनों में रिजर्वेशन ठप हो गया है।


जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी स्टेशनों में सोमवार शाम 7 बजे रिजर्वेशन टिकट की बुकिंग अचानक ठप हो गई है। रिजर्वेशन टिकट देर रात तक बनने शुरू नहीं हुए।

देशभर के 6 जोन में पड़ा है असर

इसका असर प्रदेश में ही नहीं, देशभर के 6 जोन में पड़ा है और सभी जगह रिजर्वेशन ठप बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के स्टेशन साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे जोन के अधीन है। इस जोन के अलावा ईस्टर्न रेलवे, साउथ ईर्स्टन रेलवे, एनएफआर, ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन में भी रिजर्वेशन ठप है। रायपुर में 20 तथा पूरे बिलासपुर जोन में 105 रिजर्वेशन काउंटर हैं, जहां आरक्षण टिकट बनना पूरी तरह से बंद है।

ई-टिकटिंग से राहत

अभी लंबी दूरी की ट्रेनों में केवल उन्हीं को सफर करने की अनुमति है, जिनके पास रिजर्वेशन टिकट हैं। रिजर्वेशन काउंटर बंद होने के बावजूद यात्रियों के पास ई-टिकट की बुकिंग का विकल्प बचा है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप से रिजर्वेशन टिकट की बुकिंग प्रभावित नहीं हुई है। अफसरों ने बताया कि पीआरएस और ई-टिकटिंग का सर्वर अलग है, इसलिए यात्री ई-टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन