ब्रेकिंग: मुंबई के सनराइज अस्पताल में लगी आग, अब तक 10 लोगों की मौत,73 कोरोना मरीजों का चल रहा था इलाज
ब्रेकिंग: मुंबई के सनराइज अस्पताल में लगी आग, अब तक 10 लोगों की मौत,73 कोरोना मरीजों का चल रहा था इलाज

मुंबई। मुंबई के सनराइज अस्पताल में देर रात आग लगने से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। घटना के वक्त अस्पताल में 76 पेशेंट्स एडमिट थे। इनमें से 73 कोरोना पेशेंट्स और 3 सामान्य रोगी हैं। बचाव के दौरान सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

सनराइज अस्पताल भांडुप में स्थित ड्रीम्ज मॉल में तीसरी मंजिल पर स्थित है, जहां गुरुवार रात 12.30 बजे के आसपास आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

मौके पर पहुंची मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मॉल में अस्पताल चलने पर आश्चर्य व्यक्त किया और इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके पर तमाम बड़े पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।