रायपुर। पुलिस ने बहुचर्चित अंतागढ़ टेपकांड (Antagarh Tape Case) के मुख्य गवाह फिरोज सिद्दीकी (Firoz Siddqui) के अलग-अलग तीन ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई की है। तेलीबांधा इलाके में फिरोज के दूसरे फ्लैट में भी पुलिस बल तलाशी लेने पहुंची। घर से सीडी और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। बता दें कि फिरोज सिद्दीकी के राजनांदगांव के चिचौला, माना, तेलीबांधा सहित अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

ब्लैकमेल करता था फिरोज सिद्दकी

फिरोज सिद्दीकी (Firoz Siddqui) के अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी की कार्रवाई को लेकर एसएसपी आरिफ शेख की प्रेस कॉंफ्रेंस की है। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को पप्पू फरिश्ता ने सूचना दी कि फिरोज लगातार धमकी दे रहा है। ब्लैकमेल कर 1 करोड़ 90 लाख रुपए की मांग की गई। जिस पर पप्पू फरिश्ता ने फिरोज को 25 लाख रुपए दिया है। उसके पास इस लेनदेन के एविडेंस है। फिरोज रसूखदार लोगों से बातचीत का वीडियो वायरल कर धमकी देता था। पुलिस ने 384 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

See also  पुलिस स्मृति दिवस में राज्यपाल और गृहमंत्री ने किया शहीदों को नमन

एसएसपी ने बताया कि फिरोज (Firoz Siddqui) बड़े लोगों का स्टिंग कर ब्लैकमेल करता था। घर से जितनी चीजें जब्त की गई हैं, उसका आंकलन किया जा रहा है। यह मामला जुलाई 2018 का है। पुलिस के संज्ञान में आया तो कार्रवाई की गई है, जांच में पता चलेगा की सीडी किसकी थी।

अंतागढ़ मामला अलग है

पुलिस ने जानकारी दी कि अंतागढ़ (Antagarh Tape Case) मामला अलग है इस मामले में उसका कोई संबंध नहीं है। पप्पू फरिश्ता को अपने जान का डर था इसलिए उसने एक साल बाद शिकायत दर्ज कराई है। रात में दबिश देने की बात को लेकर पुलिस ने कहा कि आरोपी के फरार होने के फिराक में था इसलिए रात को एक बजे दबिश दी गई थी। फिरोज सिद्दीकी के घर से कंप्यूटर, सीडी, पेन ड्राइव जब्त की गई है उसकी जांच की जाएगी। इस मामले में जो भी लोग शामिल होंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

See also  310 की आबादी वाले ग्राम रेंगानार ने पेश की मिसाल, यहां 18 वर्ष से अधिक उम्र के 294 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।