देश में अब सामने आया ग्रीन फंगस का पहला मामला... ज्यादा खतरनाक और अधिक जानलेवा है इसका संक्रमण

टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर थोड़ी शांत होते ही ब्लैक फंगस के मरीज सामने आए। कुछ दिनों बाद व्हाइट और यलो फंगस के मरीज भी देखने को मिले। वहीं अब ‘ग्रीन फंगस’ के मरीज की पुष्टि हुई। मामला इंदौर शहर का है, संभवतः देश में यह ‘ग्रीन फंगस’ का पहला ही मामला सामने आया है।

एयरलिफ्ट कर भेजा गया मुंबई

इंदौर शहर में ग्रीन फंगस के पहले मरीज की पुष्टि होने के बाद इंदौर के प्राइवेट अस्पताल से उसे एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए मुंबई भेजा गया। मरीज शहर के माणिकबाग इलाके में रहने वाला बताया गया है। 34 साल के युवा को कोरोना संक्रमण हुआ, उनके फेफड़े 90 फीसदी तक संक्रमित हो चुके थे।

दो महीने बाद मिली छुट्टी

दो महीने तक चले इलाज के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन डिस्चार्ज के 10 दिन बाद ही मरीज की हालत फिर बिगड़ने लगी। दाएं फेफड़े में मवाद भरने लगा, चेकअप कराने पर पता लगा कि उसके फेफड़े और साइनस में एसपरजिलस फंगस हुआ है।

See also  सावधान! सार्वजनिक स्थलों में बिना मास्क या फेसकवर के पाए गए तो लगेगा 500 का जुर्माना, स्वास्थ्य विभाग ने किया आदेश जारी

ज्यादा खतरनाक है ‘ग्रीन फंगस’

विशेषज्ञों के अनुसार ग्रीन फंगस ज्यादा खतरनाक और अधिक जानलेवा बीमारी है। अरबिंदो हॉस्पिटल के चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ रवि दोषी ने बताया कि इस इन्फेक्शन से मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जाती है।

काम नहीं करता ‘एम्फोटेरेसिन बी’ इंजेक्शन

इंदौर में मिले मरीज को खखार और गुदाद्वार से खून आने लगा था, बुखार भी लगातार 103 बना हुआ था। डॉ दोषी ने बताया कि ग्रीन फंगस में ‘एम्फोटेरेसिन बी’ इंजेक्शन भी काम नहीं करता है।

ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ रहे

प्रदेश के साथ ही देश में भी संभवतः यह ग्रीन फंगस का पहला मामला पोस्ट कोविड मरीज में सामने आया। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार जरूर कम होने लगी, लेकिन ब्लैक फंगस के मरीजों की अब भी पुष्टि हो रही है। ऐसे में ग्रीन फंगस का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई। बेहतर इलाज के मद्देनजर ही मरीज को मुंबई शिफ्ट किया गया।

See also  लॉकडाउन के नौवें दिन पीएम मोदी ने देश से मांगे 9 मिनट, 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर के बाहर दिया जलाएं
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।