टीआरपी डेस्क। कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष में 10.5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। यह अनुमान रेटिंग्स एजेंसी फिच ने लगाया है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट के सबसे ऊंचे आंकड़ों में से है।

अर्थव्यवस्था में गिरावट की एक बड़ी वजह लॉकडाउन

कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इसे अर्थव्यवस्था में गिरावट की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

अक्तूबर-दिसंबर की तिमाही में जीडीपी में सुधार देखने को मिलेगा

फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को कहा कि  ‘चालू वित्त वर्ष की तीसरी यानी अक्तूबर-दिसंबर की तिमाही में जीडीपी में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि अर्थव्यवस्था में सुधार की रफ्तार सुस्त और असमान रहेगी।’

See also  टीआरपी किताब मेला स्पेशल: इस बेटी ने शादी में उपहार के तौर पर किताबें मांगी, पिता ने इच्छा पूरी करने के लिए 6 माह में 2,200 पुस्तकें जुटाईं

फिच ने कहा कि ‘हमने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी के अपने अनुमान को संशोधित कर -10.5 प्रतिशत कर दिया है। जून में जारी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट के अनुमान को पांच प्रतिशत बढ़ाया गया है।’

भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 6.4 फीसदी घट सकता है: केयर रेटिंग्स

इससे पहले केयर रेटिंग्स ने अनुमान जताया था कि चालू वित्तवर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 6.4 फीसदी घट सकता है। उस वक्त मूडीज और फिच ने पांच फीसदी तक गिरावट का अनुमान लगाया था। देश की दूसरी सबसे बड़ी एजेंसी केयर रेटिंग्स ने मई में कहा था कि 2020-21 में जीडीपी 1.5-1.6 फीसदी कम हो जाएगी।

आर्थिक गतिविधियां सामान्य नहीं हो सकेंगी

इस अनुमान में इजाफा करते हुए रेटिंग एजेंसी ने कहा था कि जुलाई में भी लॉकडाउन जारी रहने की वजह से आर्थिक गतिविधियां सामान्य नहीं हो सकेंगी। इसका अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। संभव है कि महामारी से स्थिति सामान्य होने में चौथी तिमाही तक समय लग जाए।

See also  डेढ़ साल की बेटी आज भी पिता का इंतजार करती है, धमतरी ट्रिपल मर्डर में उम्रकैद के बाद क्यों भड़के परिजन?

 Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।