गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

चुनाव के ठीक पहले बीजेपी नेता के परिवार पर जानलेवा हमला, 5 लोगों की मौत

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। चुनाव (Election) से ऐन वक्त पहले बीजेपी (BJP) के नेता समेत उनके परिवार पर गोलीबारी और चाकू से हमला हुआ है। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं वहीं पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में गुंडागर्दी फिर एकबार देखने मिल रही है।

दरअसल यह घटना महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसवल शहर की है। पुलिस (Police) के अनुसार रविवार को भाजपा नेता और पार्षद रविंद्र खरात (Ravindra Kharat) (55) समेत उनके भाई सुनील खरात, दो बेटे रोहित, प्रेम सागर और एक अन्य गजराज की मौत हो गई। हमला इतना बयावह था कि घटना स्थल पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन की मौत इलाज के दौरान हो गई। हमला रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर के बाहर हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविंद्र और उनके परिजन को मारने के लिए हमलावरों ने देसी कट्टे और चाकू का इस्तेमाल किया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए, लेकिन हमलावरों ने बाद में बाजारपेट थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए हैं। पुलिस (Police) के मुताबिक यह मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है, हमलावरों से पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन