नई दिल्‍ली। त्‍योहारी सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट आई है। शुक्रवार को राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सोने की कीमत 145 रुपये घटकर 38,295 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गई। एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुझानों और रुपये की मजबूती से सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

गुरुवार को दिल्‍ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 105 रुपये घटकर 38,985 रुपये के स्‍तर पर आ गई थी। जबकि बुधवार को सोना 39,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट-कमोडिटीज तपन पटेल ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये में मजबूती के कारण दिल्‍ली में 24 कैरट सोने की कीमत 145 रुपये की गिरावट के साथ 38,925 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था।

एक किलोग्राम चांदी की कीमत 315 रुपये घटकर 46,325 रुपये पर बंद हुई

वहीँ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 315 रुपये घटकर 46,325 रुपये पर बंद हुई। गुरुवार को चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 509 रुपये की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई थी और यह 46,809 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, इस सप्‍ताह बुधवार को चांदी 46,300 प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर बंद हुई थी।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों की बात करें तो सोना गिरावट के साथ 1,488 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.46 डॉलर प्रति औंस के स्‍तर पर कारोबार कर रही थी। पटेल ने कहा कि ब्रेक्जिट डील होने के बाद सोने की कीमतों में कमजोरी आई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।