रायपुर। छत्तीसगढ़ की IAS लॉबी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से खार खाए बैठी है। ऐसी जानकारी

मिली है कि आज IAS Association की सलाना बैठक बुलाई जा रही है। जिसमें IAS अधिकारियों

से जुड़े कई मसलों पर चर्चा होगी।

 

इस बैठक में आईएएस अफसरों के निजी विदेश यात्राओं का मुद्दा भी उठा सकते हैं। दरअसल विधानसभा

में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस संबंध में प्रश्न पूछ कर इस मामले को तूल दे दिया है। जिसके बाद

से ही IAS लॉबी में उबाल आ गया है।

 

डॉ रमन सिंह ने विधानसभा में किया था सवाल :

आपको बता दें कि विधानसभा के शीत सत्र के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पूछा था कि 2015

से नवंबर 2019 तक कितने आईएएस अधिकारी सरकार से अनुमति लेकर निजी विदेश यात्रा किए हैं।

सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखित में बताया था कि 63 आईएएस अफसरों ने 129 देशों

See also  मुख्यमंत्री की लोकवाणी- प्रदेश में शिक्षकों की नियमित भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

की प्राइवेट यात्राएं की हैं।  जिनमें कई अफसर ऐसे भी थे, जिन्होंने एक ही देश की यात्रा कई बार की है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के इस सवाल पर आईएएस अधिकारियों का कहना है कि पूर्व सीएम ने जब खुद

ही निजी विदेश यात्रा की अनुमति दी तो फिर इस तरह का सवाल ही क्यों किया गया। यही नहीं अधिकारियों

का कहना है कि निजी विदेश यात्राओं के लिए सरकार से अनुमति लेने की आवश्यकता भी नहीं है।

 

अधिकारियों का कहना है कि 19 साल में कभी भी आईएएस अफसरों के निजी विदेश यात्राओं पर कभी

सवाल नहीं हुए, तो अभी क्यों किया गया। पूर्व सीएम के इस सवाल के बाद यह बैठक मंत्रालय में आनन

फानन में बुलाई गई है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस तरह के सवाल पूछे जाने के खिलाफ मौखिक

तौर पर निंदा प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  कलेक्टर भूरे का निर्देश, दिवाली से पहले करें शहर की सड़कों की मरम्मत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।