असम ट्रेनिंग के लिए गए हैं फॉरेस्ट अफसर... यहां लगा दुष्कर्म का आरोप

टीआरपी डेस्क। एक ट्रेनी एसडीओ पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वर्तमान में अफसर  ट्रेनिंग के लिए गए हुए है। इधर युवती की शिकायत के आधार पर बिलासपुर के सरकंडा थाने में वन अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है, साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि आरोपी वन अधिकारी का नाम मानवेद्र मारकंडे है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, तीन साल पहले वन विभाग की परीक्षा की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कोचिंग सेंटर में मानवेंद्र मारकंडे से हुई थी। दोनों ही भिलाई के रहने वाले थे और बिलासपुर में रहकर वन अधिकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस दौरान मानवेंद्र ने युवती को शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इस दौरान मानवेंद्र का सलेक्शन वन विभाग के एसडीओ के पद पर हो गया। नौकरी लगने के बाद अब वो पीड़िता से दूरी बनाने लगा और शादी करने से इनकार भी करने लगा था। पीड़िता जब उसको काॅल करती तो वो काॅल भी नहीं उठाता था। इस बात से आहत पीड़िता ने गुरूवार को सरकंडा थाने में आरोपी मानवेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

See also  डीएड अभ्यर्थियों ने सुबह-सबेरे शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव, पुलिस ने सभी को खदेड़ा
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।