रायपुर। देश में कोरोना वायरस का खौफ लगातार जारी है, अब छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के बड़े भाई प्रोफ़ेसर सत्य रंजन जोगी का कोरोना से निधन हो गया। उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरूवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस प्रमुख अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे अमित जोगी ने ट्वीट कर लिखा, “मेरे पिताजी स्वर्गीय अजीत जोगी के बड़े भाई और मेरे बड़े पापा प्रोफेसर सत्य रंजन जोगी का कल देर रात बिलासपुर में निधन हो गया। परम पिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। दोनों भाइयों का अलौकिक साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।”

आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का 4 महीने पहले 29 मई 2020 में निधन हो गया था, 74 साल की उम्र में जोगी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके दौरान उनकी मौत हो गई थी।

See also  CG News : नकली पुलिस बनकर महिला से लाखों ले उड़े 2 युवक, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।