टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के पाटन इलाके में जारी सांसद विजय बघेल का अनशन खत्म हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने उन्हें मसूर की टहरी खिलाकर अनशन तुड़वाया। इससे पहले मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री भूपेश को लेकर कुछ ज्यादा ही आक्रामक नजर आए। मंच से उन्होंने नारा लगाया, भूपेश तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी…नहीं चलेगी।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने आपातकाल का समय देखा है। हम किसी से नहीं डरेंगे, बल्कि मजबूती से लड़ेंगे, वो जैसा चाहते हैं उसी तरीके में जवाब दिया जाएगा।

भाजपा ऐसे लोगों से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार

डॉ रमन ने अनशन पर बैठे सांसद विजय बघेल से कहा कि मैं आपसे आग्रह करूंगा कि प्राण देने की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे लोगों से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। इस आंदोलन से हमने दिखाया है कि सरकार से हमारे कार्यकर्ता डरते नहीं। हमने इस मामले में राज्यपाल से मुलाकात की वो गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मंगवा रही हैं।

See also  Cruel Punishment : कक्षा दूसरी की छात्रा से कराए गए 100 उठक-बैठक, पैरों के मसल्स क्रैक, चलना-फिरना भी मुश्किल…

अंत में उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं से पूछ रहा हूं कि क्या मैं सांसद विजय बघेल से आग्रह करूं कि वो अपना अनशन खत्म करें, कार्यकर्ताओं की हामी के बाद अनशन तुड़वाया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पाटन में भाजपा के आंदोलन और डॉ रमन सिंह के वहां जाने पर प्रतिक्रिया दी। दरअसल पाटन मुख्यमंत्री का चुनावी क्षेत्र है। बिहार दौरे के लिए रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने कहा कि मैं जब राजनांदगांव (डॉ रमन का निर्वाचन क्षेत्र) गया था तो मेरी मां और पत्नी के खिलाफ एफआइआर की थी। संयोग देखिए कि शिकायतकर्ता सांसद विजय बघेल थे। आज वो पाटन जा रहे हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा। भाजपा के लोगों के नाम एफआइआर में हैं उस हिसाब से कार्रवाई हुई है, मामला कोर्ट में है तो क्या यह आंदोलन कोर्ट के खिलाफ है। भाजपा गुमराह कर रही है।

See also  अम्बेडकर अस्पताल में सफल वर्टिब्रोप्लास्टी से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर से मिली राहत

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल पाटन इलाके में शराब दुकान बंद करवाने गए भाजपा नेताओं पर लूट और हंगामे के आरोप में केस दर्ज किया गया। कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया। मामले की सुनवाई जारी है। इस कार्रवाई के विरोध में सांसद विजय बघेल ने रैली निकाली, घेराव किया मगर बात नहीं बनी तो उन्होंने अनशन करने की घोषणा कर दी। राज्यपाल के आश्वासन और डॉ रमन सिंह के आग्रह के बाद अनशन खत्म हुआ। यह पूरा एपिसोड इस वजह से भी अहम माना जा रहा है कि पिछले विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोपों से संगठन घिरा था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।