रमन सिंह

रायपुर। रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चल रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति और कोर ग्रुप की बैठक को बीच में छोड़ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। बता दें कि उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के साथ एक बैठक में शामिल होना है। पार्टी उपाध्यक्षों के साथ यह बैठक शाम को होनी है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव संभावित हैं। वहीं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में 2023 में चुनाव होने हैं। यह बैठक उसी संदर्भ में बुलाई गई है। दिल्ली रवाना होने से पहले डॉ. रमन सिंह ने कहा, उन राज्यों में जहां अगले दो ढाई साल में चुनाव हैं वहां की स्थितियों पर चर्चा होनी है।

उन्होंने बताया, इस बैठक में पार्टी की अगली कार्ययोजना पर भी बात होगी। इसमें सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों से चर्चा होगी। यह बैठक दोपहर बाद 3 बजे से शुरू होनी है। बैठक करीब 3-4 घंटे चलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा इससे पहले राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में इन विषयों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंप चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।