बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और उनका बेटा गिरफ्तार, पूर्व गृह मंत्री के सीएम हॉउस के सामने भूखहड़ताल की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप से मारपीट मामले में पुलिस ने सोमवार को भाजपा नेता और सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय और उनके पुत्र शिवम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर कार्यवाही नहीं होने से नाराज पूर्व गृह मंत्री कंवर ने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री निवास के सामने भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी।

दरअसल, करीब 11 दिन पहले जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर ने बताया था कि वे देवेंद्र पांडेय के निहारिका स्थित घर से उधारी के 20 लाख रुपए लेने गए थे। यहां लेनदेन को लेकर बात चल रही थी। इसी दौरान देवेंद्र पांडेय के बेटे शिवम उग्र हो गए। उन्होंने बंधक बनाकर मारपीट करना शुरू कर दिया। मामले में दोनों पक्षों ने रामपुर पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने के लगाए थे आरोप

बेटे संदीप से मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने पर ननकी राम ने पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया था। इसके बाद वे रविवार को रायपुर पहुंचे थे और उन्होंने डीजीपी, एसपी और कलेक्टर के नाम एक खत दिया था। इसमें 9 सितंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 10 सितंबर से सीएम हाउस के सामने भूखहड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन