नई दिल्ली। (Kapil Dev discharged from hospital) भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को रविवार को दिल्ली के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिल का दौरा पड़ने पर दो दिन पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

बता दें कि 61 साल के पूर्व ऑलराउंडर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। अब वह ठीक हैं। अस्पताल ने बयान में कहा, ”कपिल देव को रविवार दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई।

वह बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही अपनी दैनिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं।” वह डा. अतुल माथुर से लगातार परामर्श लेते रहेंगे। एंजियोप्लास्टी ब्लॉक हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है ताकि दिल में सामान्य रक्त संचार हो सके।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद कपिल की स्थिति की जांच की गई और अस्पताल के हृदय रोग विभाग के निदेशक डा. माथुर ने उनकी आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की। कपिल देव के पूर्व साथी चेतन शर्मा ने कपिल और डा. माथुर की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ”डॉ. अतुल माथुर ने कपिल पाजी की एंजियोप्लास्टी की। वह अब स्वस्थ हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। यह तस्वीर अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय की है।’\

See also  Corrupt Lady Officer : 6 साल की नौकरी में करोड़पती बनी महिला अधिकारी, छापेमारी में ₹2 करोड़ की संपत्ती बरामद…

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।