पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का कोरोना से निधन, CM बघेल ने जताया शोक, कहा- उनका जाना एक बड़ी क्षति
image source ; google

टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय लोकदल के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का गुरूवार को कोरोना से निधन हो गया। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोद प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। उनका जाना उत्तरप्रदेश सहित देश की एक बड़ी राजनीतिक क्षति है। मेरी संवेदनाएं @jayantrld जी और पूरे परिवार के साथ हैं। ईश्वर हिम्मत दें। ॐ शांति:

बता दें, 82 साल के अजित सिंह कोरोना संक्रमित थे। मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उन्होंने सुबह छह बजे अंतिम सांस ली। इस खबर की जानकारी उनके बेटे जयंत चौधरी ने ट्वीट कर दिया है। जयंत चौधरी ने कहा कि “दुख और महामारी के काल में हमारी प्रार्थना है कि अपना पूरा ध्यान रखें, संभव हो तो घर में रहें और सावधानी जरूर बरतें। इससे देश में सेवा कर रहे डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी मदद मिलेगी। ये चौधरी साहब को आपकी सच्चा श्रदांजलि होगी।”

See also  पैगंबर पर टिप्पणी : महाराष्ट्र पुलिस ने नुपूर शर्मा को भेजा एक और समन

https://twitter.com/jayantrld/status/1390149384931659782?s=20

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अजित सिंह के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वह हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे हैं। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

 

बता दें, चौधरी अजित सिंह ने साल 1986 से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।1986 में वह राज्यसभा भेजे गए थे। 1987 से 1988 तक लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष पद भूमिका निभाई। 1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में कर दिया। अजित सिंह 6 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सांसद रहे। इसके अलावा 4 प्रधानमंत्रियो की कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

See also  Transfer Breaking : कोरोना काल के बीच पुलिस विभाग में एक बार फिर हुआ पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।