गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

यहां मिला कोरोना पॉजिटिव का एक मरीज... अब 9000 लोगों को करानी होगी जांच

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव मरीज मिलने से करीब 9 हजार से अधिक लोगों की जांच करनी पड़ रही है। इस जांच कार्य में  इसमें स्वास्थ्य विभाग के औसतन 150 से अधिक कर्मियों को एक सप्ताह का समय लग रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस के चलते संसाधनों का भी नुकसान हो रहा है।

नैनीताल जिले में अब तक कोरोना के 10 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जिनके कारण जिले में 93 हजार 236 लोगों की स्क्रीनिंग व जांच पहले ही की जा चुकी है। अब एक मरीज के संक्रमित होने से 9 हजार 300 लोगों की जांच करनी पड़ रही है। इस जांच में विभिन्न क्षेत्रों में चल रही स्क्रीनिंग के साथ क्वारंटाइन, होम क्वारंटाइन हुए लोगों की भी संख्या शामिल है।

स्क्रीनिंग में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ आयुष, यूनानी के साथ ही प्रशासनिक टीम भी जुटी हुई है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की स्क्रीनिंग में स्वास्थ्य विभाग करीब 45 दिन खर्च कर चुका है। इससे पहले डोर टू डोर स्कीनिंग में बाहरी राज्यों से आ रहे हर व्यक्ति की जांच की गई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन