पेरिस। फ्रांस में कार्टून विवाद (France Cartoon controversy) में टीचर की गला काटकर हत्‍या का मामले की चिंगारी अभी ठंडी नहीं हुई थी कि यहां एक चर्च में एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और दो अन्‍य लोगों की चाकू मारकर निर्मम हत्‍या कर दी। घटना फ्रांस के नीस शहर में हुई ।

शहर के मेयर ने इस खौफनाक घटना को आतंकवाद करार दिया है। मेयर क्रिस्चियन इस्‍तोर्सी ने कहा कि चाकू से यह हमला शहर के नोट्रे डेम चर्च में हुई है। पुलिस ने हमलावर को अरेस्‍ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। कई अन्‍य घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्र ने कहा कि (France Cartoon controversy) महिला का गला काटा गया है। फ्रांस के एक नेता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि महिला का गला काटा गया है। फ्रांस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने कहा कि उसे इस हमले के जांच की ज‍िम्‍मेदारी दी गई है।

See also  सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से 6 लोगो की मौत, 3 लापाता

घटनास्‍थल पर मौजूद पत्रकारों का कहना है कि हथियारबंद जवानों ने चर्च को घेर लिया है। अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि चर्च में चाकू हमला करके लोगों की हत्‍या करने के पीछे मकसद क्‍या था या इसका पैगंबर के कार्टून से कोई संबंध है। इससे पहले फ्रांस में कार्टून द‍िखाने (France Cartoon controversy) पर एक टीचर की गला काटकर हत्‍या कर दी गई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।