धोखाधड़ी: बैंक को लगा 3.60 करोड़ का चूना...आमानाका थाने क्षेत्र में FIR दर्ज
image source : google

टीआरपी डेस्क। राजधानी रायपुर में करोड़ों की धोखाधड़ी मामला सामने आया है। बैंक के एक सहायक महाप्रबंधक भानु मूर्ति ने आमानाका थाने क्षेत्र में 3.60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। दरसल एक शातिर आरोपी ने टाटीबंध स्थित केनरा बैंक को करोड़ों का चूना लगा दिया है।

जानकारी अनुसार, सुहास हरिश्चंद्र काले नाम के व्यक्ति ने टाटीबंध स्थित केनरा बैंक में जाकर 8 मार्च को चालू खाता खुलवाया था। इस दौरान आरोपी ने अपना एड्रेस देवेंद्र नगर बताया था। साथ ही सुहास हरिश्चंद्र काले ने खुद को विष्णु-लक्ष्मी लैंड डेवलपर्स और रायपुर बिल्डर्स का डायरेक्टर भी बताया था। 15 दिनों बाद इसी कंपनी के नाम पर पहला फर्जी चेक 48 लाख रुपए का तैयार कर बैंक में ज़मा किया। जमा करने के कुछ दिनों बाद ही आरोपी ने पूरे पैसे नगद बैंक से निकाल लिए।

इसके पश्चात 5 मई तक आरोपी काले ने इसी तरह से 7 चेक ज़मा कर कुल 3.60 करोड़ रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की। ज़मा किये गए सभी चेक बिहार के सरकारी विभागों के फर्जी तरीके से तैयार किये हुए चेक थे। जब इस बात की जानकारी बिहार की दोनों कंपनियों को हुई तो उन्होंने रायपुर के कैनरा बैंक प्रबंधन से संपर्क किया और इसकी शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले में कैनरा बैंक के AGM ने आरोपी काले के खिलाफ आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

See also  कोरोना टीकाकरण के तीसरे दिन भी राजधानी समेत अधिकांश जिलों में सर्वर डाउन और सर्वर लिंक फेल की रही समस्या... परेशान हुए बुजुर्ग

बता दें, पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी सुहास हरिश्चंद्र काले के ख़िलाफ धारा 420, 467, 468, और 471 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी सुहास हरिश्चंद्र काले नागपुर के राजीव नगर का रहने वाला है। आमानाका थाना पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।