जगदलपुर। derailed goods train on Kirandul-Kottavalsa railway line छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर सोमवार देर शाम दंतेवाड़ा के किरंदुल से लौह अयस्क भरकर विशाखापट्नम जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। ट्रेन लूप लाइन पार करते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में मालगाड़ी के 24 डिब्बे और 3 इंजन पटरी से उतरे हैं।

एक सप्ताह में दूसरा हादसा

बता दें कि दुर्घटना के आधा घंटा पहले इसी लूप लाइन से होकर विशाखापट्नम- किरंदुल एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी थी। पिछले एक सप्ताह में किरंदुल- कोत्तावालसा रेललाइन पर यह दूसरी दुर्घटना है। 29 दिसंबर को ओडिशा के कोरापुट सेक्शन में जरती- मल्लीगुड़ा स्टेशनों के बीच सुरंग में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।