बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

आज से छत्तीसगढ़ पुलिस वॉट्सएप पर भी लेगी लोगों की शिकायत, इस नंबर पर करें मैसेज

आज से छत्तीसगढ़ पुलिस वॉट्सएप पर भी लेगी लोगों की शिकायत, इस नंबर पर करें मैसेज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते क्राइम के बीच लोगों की शिकायतों पर पारदर्शी तरीके से काम हो सके, इस मकसद से DGP DM अवस्थी ने समाधान कार्यक्रम की शुरूआत की है। जिसके तहत आज से छत्तीसगढ़ पुलिस वॉट्सएप पर भी लोगों की शिकायत लेगी।

पीड़ित इस नंबर पर करें शिकायत दर्ज

पुलिस हेड क्वार्टर में इसके लिए समाधान सेल बनाया गया है। वॉट्सएप पर मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई इस सेल के लोग करेंगे। लोग अपनी शिकायतें वॉट्सएप नंबर 9479194900 पर मैसेज करेंगे। शिकायत भेजते ही उन्हें एक लिंक मिलेगी जिस पर क्लिक करके शिकायत दर्ज करा सकेंगे। लिंक पर क्लिक करते ही शिकायतकर्ता को अपना नाम, पता, मोबाईल नम्बर, थाने में दर्ज अपराध क्रमांक एवं शिकायत लिखनी होगी।

इसके बाद पुलिस मुख्यालय में मौजूद समाधान सेल इस पर एक्शन लेगी। इन शिकायतों की मॉनिटरिंग डीजीपी खुद करेंगे। शिकायतों का निराकरण होने पर पीड़ित के मोबाईल पर मैसेज भी भेजा जाएगा। जिलों में शिकायतों के निराकरण हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी जिम्मेवार होंगे।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि यह प्लेटफार्म सीधे एफआईआर दर्ज करवाने के लिए नहीं होगा। थानों में अगर FIR नहीं लिखी जा रही, या एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो इसकी जानकारी लोग व्हाट्सएप पर दे सकेंगे।

फोटो या वीडियो भी कर पाएगे शेयर

असामाजिक तत्व या गुंडा बदमाश लोगों को परेशान कर रहा है तो उसकी फोटो या वीडियो इस वॉट्सएप नंबर पर लोग शेयर कर सकेंगे । इसके अलावा पुलिस के कर्मचारी अगर किसी प्रकार से कोई दुर्व्यवहार या कोई गड़बड़ी करते हैं तो उसकी जानकारी भी वॉट्सएप नंबर के जरिए भेजी जा सकेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन