Gautam Adani will buy the entire Indian business of this giant foreign cement company, know how much the deal will be done

ई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी (Gautam adani) एक और बड़ी डील के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। अडानी ग्रुप (Adani group) दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी खरीदने की तैयारी में है।

दरअसल, भारत में अंबुजा (Ambuja) और ACC सीमेंट की पेरेंट कंपनी होल्सिम लिमिटेड (Holcim) अपना सीमेंट कारोबार (Cement business) समेट रही है। अडानी ग्रुप होल्सिम का भारतीय सीमेंट कारोबार खरीदना चाह रहा है।

Gautam Adani will buy the entire Indian business of this giant foreign cement company, know how much the deal will be done

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक, इस डील के लिए अडानी ग्रुप 13.5 अरब डाॅलर के साथ खरीदारों की लिस्ट में सबसे आगे है।

अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण के रेस में अडानी आगे


स़ूत्रों के अनुसार, “अडानी अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण की दौड़ में सबसे आगे है।” अडानी ग्रुप की प्रमोटर संस्थाएं अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी में होल्सिम की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 11 अरब डॉलर तक खर्च कर सकती हैं।

चूंकि, इस अधिग्रहण में ओनरशिप में बदलाव शामिल होगा, इसलिए दोनों कंपनियों के पब्लिक शेयरधारकों के लिए अलग-अलग ओपन ऑफर अनिवार्य होंगे।

See also  रकबा बढ़ाकर किया लाखों का धान घोटाला, पुलिस ने बिचौलिए को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सूत्रों ने कहा कि अडानी ग्रुप पब्लिक शेयरधारकों के लिए प्रमोटर्स हिस्सेदारी खरीदने के बाद ओपन पेशकश शुरू करने के लिए अतिरिक्त 2.5-3 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा। इसके लिए ग्रुप ने फाइनेंसिंग को अंतिम रूप दे दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।