गेवरा विस्तार परियोजना
गेवरा विस्तार परियोजना को 49 एमटी वार्षिक कोयला उत्पादन के लिए मिली पर्यावरणीय स्वीकृति

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवस्थित एसईसीएल की मेगा कोल प्रोजेक्ट गेवरा को 49 एमटी वार्षिक कोयला उत्पादन के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस सम्बंध में पर्यावरण, जल एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा विगत दिनों स्वीकृति आदेश जारी किया गया है।

यह खुली खदान परियोजना सरफ़ेस माइनर तथा शोवेल-डंपर की तकनीक के प्रयोग पर आधारित है तथा इससे कोयला लिंकेज के ज़रिए एनटीपीसी समेत कई पावर प्लांट एवं दूसरे माध्यमों से अन्य सेक्टर के उपभोक्ताओं को भेजा जाता है।

इस सम्बंध में जारी निर्देशों के अनुसार खदान प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण व जल-वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु स्वीकृति में वर्णित शर्तों का पालन किया जाएगा तथा ईआईए रिपोर्ट में दिए गए सभी उपाय सुनिश्चित किया जाना होगा। स्वीकृति आदेश की प्रति कम्पनी की अधिकृत वेबसाइट –www.secl-cil.inपर उपलब्ध कराई जा रही है ।

टीआरपी न्यूHindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…ज़,

 

 

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।