जीएम की दबंगई सेल्समैन को हाथ और लातों से मारा... कहां जाएं शराब दुकानों में काम करने वाले सेल्समैन, दबाव बनाकर करवाते हैं ओवर रेटिंग... नहीं होती सुनवाई, नौकरी पर लटकी रहती है तलवार

रायपुर। शहर की शराब दुकानों में काम करने वाले सेल्समैन की नौकरी पर अक्सर तलवार लटकी रहती है। एक तरफ ओवर रेटिंग के लिए उनपर फिल्ड अफसर और कंपनी वालों का दबाव बना रहता है तो वहीं ओवर रेटिंग करते पकड़े जाने पर शराब दुकान के जीएम से मार खाना पड़ता है और फिर सेल्समैन को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाता है।

हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक सेल्समैन को दबाव के चलते ओवर रेटिंग किए जाने पर दुकान के जीएम ने हाथ और फिर लात से मारते हुए दुकान से बाहर का रास्ता दिखाया है। टीआरपी न्यूज के पास इस घटना का वीडियो भी है। यह वीडियो राज टॉकिज के पास स्थित एक दुकान का है।

देखें जीएम की दबंगई… किस तरह उसने एक सेल्समैन को मारते हुए दुकान से बाहर निकाला

टीआरपी को मिले इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक सेल्समैन को तीन लोग जिनमें एक दुकान का जीएम विवेक रॉय है उनके साथ पवन गायकवाड़ और हेमंत वैष्णव भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि ओवर रेटिंग करने का दबाव कमिशन खाने के चक्कर में फिल्ड ऑफिसर द्वारा डाला जाता है। सेल्समैन को अपनी नौकरी बचानी होती है इस वजह से वह दबाव में आकर इस तरह का कदम उठाते हैं।

नहीं होती सुनवाई

नाम न छापने की शर्त पर एक सेल्समैन ने टीआरपी को जानकारी दी कि। उन्हें न चाहते हुए भी ओवर रेटिंग करना पड़ता है। उनपर फिल्ड अफसर लगातार दबाव डालते हैं। एक फिल्ड अफसर के पास 4 से 5 दुकानों की जिम्मेदारी होती है। उन्हें कमिशन खाना होता है। वहीं दुकान के जीएम को भी इसकी जानकारी होती है अमुमन शहर के कई दुकानों में होती है। मगर जब सेल्समैन ऐसा करते पकड़े जाते हैं तो वो नौकरी से तो जाते ही है उनके अक्सर मारपीट भी की जाती है। मगर उनपर पुलिस में शिकायत न करने का दबाव भी बनाया जाता है।

एटूजेड कंपनी का है जीएम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शराब दुकान में काम करने वाला जीएम एटूजेड प्लेसमेंट एजेंसी का है। इससे पहले भी टीआरपी ने इस एजेंसी के खिलाफ कई बार मामले प्रकाशित किए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।