बिजनेस डेस्क। Gold Price Today 17 November 2020 : मंगलवार को सोने का भाव ( Gold ka Rate ) 11 रुपए बढ़कर 50,841 रुपए प्रति 10 ग्राम ( Gold Rate per 10 Gram ) पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, वायदा कारोबार में चांदी ( Silver Rate ) कमजोर मांग के चलते 319 रुपए गिरकर 63,372 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Gold Price में बढ़त

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( MCX ) में दिसंबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत (Gold Price Today 17 November 2020 ) 11 रुपए या 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,841 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 8,460 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.17% की बढ़त के साथ 1,884.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Silver Price में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत ( Silver Price ) 319 रुपए या 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,372 रुपए प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 13,070 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में चांदी 0.85% की बढ़त के साथ 24.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा थी।

शुक्रवार को रही थी बढ़त

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( MCX ) में दिसंबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत ( Gold Price ) 36 रुपए या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,636 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी, जिसमें 9148 लॉट के लिए कारोबार हुआ था। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत ( Silver Price ) 59 रुपए या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,798 रुपए प्रति किग्रा हो गई थी, जिसमें 13,263 लॉट के लिए कारोबार हुआ था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।