बिजनेस डेस्क। Gold Price Today 22 November 2020 : धनतेरस और दीवाली बीतने के बाद पिछले सप्ताह सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले कारोबारी सप्ताह में सोने के दाम में कुल-मिलाकर 839 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में 2,074 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी टूट दर्ज की गई।

16 नवंबर, 2020: 51,246 रुपये प्रति 10 ग्राम

इस महीने की 16 तारीख को सोने का भाव 51,246 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी की कीमत 64,101 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

17 नवंबर, 2020: 51,054 रुपये प्रति 10 ग्राम

मंगलवार को सोने के दाम में 192 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस तरह सोने का भाव 51,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। वहीं, चांदी की कीमत 715 रुपये की टूट के साथ 63,386 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

See also  ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय का एक और प्रभार

18 नवंबर, 2020: 50,627 रुपये प्रति 10 ग्राम

पिछले सप्ताह के बुधवार को सोने का भाव 427 रुपये की भारी टूट के साथ 50,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 781 रुपये की जबरदस्त गिरावट के साथ 62,605 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

19 नवंबर, 2020: 50,344 रुपये प्रति 10 ग्राम

गुरुवार को सोने की कीमत 283 रुपये की भाव कमी के साथ 50,344 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई। वहीं, चांदी की कीमत 1,100 रुपये की गिरावट के साथ 61,505 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

20 नवंबर, 2020: 50,407 रुपये प्रति 10 ग्राम

शुक्रवार को सोने का भाव 63 रुपये की तेजी के साथ 50,407 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 522 रुपये की तेजी के साथ 62,027 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इस तरह कुल-मिलाकर देखा जाए तो सोमवार से शुक्रवार के बीच सोने के दाम में 839 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में भी कुल 2,074 की जबरदस्त टूट देखी गई।

See also  रायपुर में भाजपा नेता के बेटे की हत्या कर तालाब में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।