बिजनेस डेस्क। कोरोना वैक्सिनेशन शुरू होते ही सोने-चांदी के रेट में गिरावट (Gold Silver price fall ) देखने को मिल रही है।

सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोमवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 289 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 49038 रुपये पर खुला।

वहीं चांदी 284 रुपये सस्ती होकर 65136 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि 22 कैरेट सोना 44919 रुपये, 23 कैरेट गोल्ड 48842 रुपये और 18 कैरेट सोना 36779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला।

बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

Gold and Silver Prices Today

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं।

See also  सहायक प्राध्यापक भर्ती मामला, हाईकोर्ट ने लगाया स्टे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…