बिजनेस डेस्क। कल शनिवार से पूरे देश में कोरोना वैक्सिनेशन प्रोग्राम (Corona Vaccination) शुरू हो रहा है। उससे ठीक पहले सोने-चांदी के रेट में गिरावट (Gold Silver price fall) देखने को मिल रही है।

कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि वैक्सीन आ जाने के बावजूद 2021 में सोना आसानी से 60 हजार के स्तर को पार करेगा। फिलहाल यह 49 हजार के स्तर पर ट्रेड कर रहा है जो अगस्त 2020 के ऑल टाइम (Gold all time high rate) हाई से करीब 7000 रुपए कम है। पिछले साल सोने ने 30 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया था।

MCX पर 5 फरवरी को डिलिवरी वाला सोना (Gold delivery rate) सुबह के 10.20 बजे 76 रुपए की गिरावट के साथ 49145 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। आज सुबह यह 133 रुपए की गिरावट के साथ 49088 के स्तर पर खुला था। गुरुवार को यह 49221 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। अभी तक इसमें 836 लॉट का कारोबार हुआ है। अप्रैल डिलिवरी वाला सोना इस समय 66 रुपए की गिरावट के साथ 49163 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। गुरुवार को यह 49229 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

See also  जनसंपर्क विभाग ने बगैर टेंडर छपवाई 1 करोड़ की पुस्तक, टीआरपी में हुआ खुलासा

MCX पर चांदी का भाव

चांदी डिलिवरी (Silver delivery rate) में भी आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय मार्च डिलिवरी वाली चांदी 501 रुपए की गिरावट के साथ 66182 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। आज सुबह यह 705 रुपए की गिरावट के साथ 65978 रुपए के स्तर पर खुली थी. गुरुवार को यह 66683 के स्तर पर बंद हुई थी। इस समय मई डिलिवरी वाली चांदी में 224 रुपए की गिरावट देखी जा रही है और यह 67047 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। गुरुवार को यह 67271 रुपए के स्तर पर बंद हुई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।