नई दिल्ली। (EPFO Interest) नया साल शुरू होते ही लोगों को खुशखबरी मिलना भी शुरू हो गई है। नए साल के मौके पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर ब्याज भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जल्द ही ईपीएफ खाताधारकों के खातों में ब्याज की राशि जमा होना शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के लिए 8.5 फीसद की दर से ब्याज देने पर मुहर लगी है। एक अधिकारी ने बताया कि EPFO के 6 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के पीएफ खाते में जल्द ही ब्याज की राशि जुड़ जाएगी।

जमा रकम पर मिलेगा 8.5 फीसद ब्याज

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा ने कह चुके हैं कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए EPF पर 8.5 फीसद की दर से ब्याज देने का प्रयास रहेगा। हमने इस दर से ब्याज के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

सरकार के संबंधित विभागों ने इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली है और खातों में ब्याज भुगतान की प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। इससे पहले दिन में वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद श्रम मंत्री ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 8.5 फीसद की ब्याज दर को मंजूरी दी। इसके बाद ईपीएफओ को ब्याज के भुगतान का निर्देश दे दिया गया।

मार्च में केंद्र ने दी थी मंजूरी

गौरतलब है कि बीते साल मार्च में ही वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 फीसद की दर से ब्याज को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने मंजूरी दे दी थी। सितंबर में EPFO ने इस 8.5 फीसद की ब्याज दर को 8.15 फीसद और 0.35 फीसद की दो किस्त में देने का फैसला किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।