टीआरपी डेस्क: भारतीयों को ब्राजील ने बड़ा तोहफा दिया है, अब वहां जाने के लिए नागरिकों को वीजा की जरूरत

नहीं पड़ेगी। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने ऐलान किया कि उनकी सरकार भारत और चीन के पर्यटकों और

व्यापारियों के लिए वीजा खत्म करेगी।


आपको बता दें कि ब्राजील में इसी साल चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने बोल्सोनारो ने सरकार में आते ही कई विकसित देशों

के लिए वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया। हाल ही में अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए

भी वीजा खत्म किया गया था। हालांकि उन देशों ने ब्राजील को ऐसी कोई छूट नहीं दी है।

 

ब्रिक्स समिट का हिस्सा बनेंगे मोदी

बता दें कि इस साल ब्रिक्स समिट ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में 13-14 नवंबर को आयोजित होगी। इसमें प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि मोदी और बोल्सोनारो यहां बैठक के दौरान कई मुद्दों पर समझौते करेंगे।

इससे पहले दोनों नेता जून में जी-20 समिट के दौरान मिले थे। यहां दोनों के बीच व्यापार और कूटनीतिक सहयोग

बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।