गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

अच्छी खबरः जगदलपुर के मरीजों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर। बस्तर अंचल से एक राहतभरी खबर मिल रही है। अहमदाबाद से लौटे जगदलपुर के एक युवक और कोंडागांव के दो मजूदरों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सोमवार की देर शाम इन तीनों की रैपिड किट में एंटीबॉडी जांच पॉजिटिव मिली थी। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे हड़कंप मच गया था। सभी संदिग्धों की कोरोना आरटी पीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मंगलवार देर शाम को सभी की कोराेना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सभी में सर्दी-खांसी के लक्षण के बाद रैपिड टेस्ट में उसे संदिग्ध पाते हुए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। साथ ही मरीज जिस क्षेत्र के थे वहां भी अन्य लोगों की भी जांच की गई।

इस मामले में सीएमएचओ डॉ आरे चतुर्वेदी से टीआरपी ने बात की तो उन्होंने जानकारी दी कि मरीजों की आरटी पीसीआर जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि ऐतिहातन मरीजों का उपचार पहले ही शुरू किया जा चुका है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन