अच्छी खबर- कोरोना काल में 'नौकरी खोने वालों' के पीएफ अकाउंट में 2022 तक सरकार जमा करेगी "पैसा"

टीआरपी डेस्क। कोरोना काल में लाखों लोगों की जॉब छूट गई है, इसे लेकर केंद्र सरकार चिंतित है इसी को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना महामारी के दौरान नौकरी खोने वाले लोगों के पीएफ अकाउंट (EPFO) में 2022 तक पीएफ अंशदान (PF Shares) जमा करेगी उन्होंने ये भी कहा कि सरकार प्रवासी श्रमिकों को केंद्र सरकार की 16 योजनाओं के तहत रोजगार मुहैया कराएगी।

इस सुविधा का लाभ उन्हीं यूनिट्स को मिलेगा जिनका EPFO में रजिस्ट्रेशन होगा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये भी साफ किया कि कोरोना महामारी के दौरान अपनी नौकरी गंवाने के बाद फिर से फॉर्मल सेक्टर में छोटे स्केल वाली नौकरी के लिए बुलाए गए लोग ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

खास बात ये है कि नौकरी गंवाने वाले लोगों के पीएफ अकाउंट में केंद्र सरकार कर्मचारी के हिस्से का अंशदान तो करेगी ही, साथ ही इंप्लॉयर कंपनी की ओर से भी किया जाने वाला शेयर केंद्र सरकार ही भरेगी।

उन्होंने ये भी कहा कि यदि किसी भी जिले में इनफॉर्मल सेक्टर में काम करने वाले 25 हजार से ज्यादा श्रमिक अपने गांव या शहर लौटे हैं तो उन्हें केंद्र सरकार की 16 योजनाओं के तहत रोजगार दिया जाएगा गौर हो कि उत्तरप्रदेश में मिशन शक्ति कार्यक्रम के शुभारंभ में लखनऊ पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के आर्थिक विकास को ध्यान में रखकर कई योजनाएं शुरू की है साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने मनरेगा के बजट में भी बढ़ोतरी की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।