नेशनल डेस्क। लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरसल भारत में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल फिर शुरू हो गया है। भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने डॉ.वीजी सोमानी को मंगलवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को ऑक्सफोर्ड के Covid-19 टीके का उम्मीदवारों पर क्लीनिकल ट्रायल (चिकित्सकीय परीक्षण) फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी।

डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट को कोविड-19 वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए किसी भी उम्मीदवर को चुनने को रोकने वाले अपने पहले के आदेश को रद्द कर दिया। हालांकि DCGI ने इसके लिए जांच के दौरान अतिरिक्त ध्यान देने समेत अन्य कई शर्ते रखी हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India) से DGCI ने विपरित परिस्थतियों से निपटने में नियम के अनुसार तय इलाज की भी जानकारी जमा करने को कहा है।

बता दे इससे पहले 11 सितंबर को DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को निर्देश दिया था कि Covid-19 के संभावित टीके के चिकित्सकीय परीक्षण पर रोक लगाई जाए क्योंकि दिग्गज दवा कंपनी एस्ट्राजेनिका ने अध्ययन में शामिल हुए एक व्यक्ति के ‘तबीयत खराब’ होने के बाद अन्य देशों में परीक्षण रोक दिया था।

See also  युवाओं को सोशल मीडिया का आदी बनाने का आरोप! Meta-TikTok समेत दिग्गजों पर 3,000+ मुकदमे अब नहीं रुकेंगे

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।