गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

EPFO पर मिली Good News, खुद बना सकेंगे अपना UAN

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी न्यूज/ नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शुक्रवार को औपचारिक क्षेत्र के कामगारों को अब सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) सृजित करने के लिए ऑनलाइन सुविधा पेश की। इससे कर्मचारी खुद से ही ऑनलाइन तरीके से यूएएन प्राप्त कर सकेंगे।

श्रममंत्री संतोष गंगवार ने ईपीएफओ के 67वें स्थापना दिवस पर यहां इन दोनों सुविधाओं की शुरुआत की। उन्होंने ई-निरीक्षण की भी शुरुआत की।

पहले यह थी प्रक्रिया

अभी कर्मचारियों को यूएएन के लिए नियोक्ताओं के जरिए आवेदन करना होता है। अब ईपीएफओ की वेबसाइट से इसे खुद ही बनाया जा सकता है। इसके अलावा ईपीएफओ ने 65 लाख पेंशनभोगियों के लिए पेंशन भुगतान आदेश जैसे पेंशन संबंधित अन्य दस्तावेज डिजिलॉकर में डाउनलोड करने की भी सुविधा शुरू की है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन