रायपुर। कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर दिखाई दे रही है। सरकार अलर्ट हो गई है, वहीं प्रदेश के सभी विद्यालयों में 31 मार्च तक छुट्टियों को घोषणा कर दी गई है।

इसके अलावा सीएमओ के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आमजन को कोरोना से सुरक्षित रहने की नसीहत दी गई है। ट्वीट में लिखा है – “अगर नहीं भूलेंगे हाथों को धोना तो कोरोना को भी पड़ेगा रोना” आइये! मिलकर लड़ें

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस से पहली मौत और राज्यों में इसके विस्तार होने की आशंका के चलते छत्तीसगढ़ में सभी स्कूल, कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

यह फैसला गुरुवार शाम उस समय लिया गया जब दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि बोर्ड की परीक्षाएं यथावत् चलती रहेंगी।

कॉलेज की परीक्षाओं को भी स्थगित नहीं किया गया है लेकिन प्रशिक्षण से संबंधित सारे सेंटर इस दौरान बंद रहेंगे। इसी तरह दिल्ली से लौटीं दो छात्राओं में सर्दी-खांसी की शिकायत मिली तो हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने हॉस्टल खाली करवा दिया और 18 मार्च तक छुट्टी का ऐलान किया।

See also  Neet: नीट विवाद पर छत्तीसगढ़ में भारी बवाल: छात्रा की खुदकुशी पर दीपक बैज का मोदी सरकार पर सीधा वार

छात्रों की घर वापसी के लिए यूनिवर्सिटी ने बसें भी लगवा दीं। हालांकि जांच में दोनों छात्राओं के सैंपल नेगेटिव निकले।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।