रायपुर। (Governor Anusuiya Uike) केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक पर राज्यपाल और सरकार फिर आमने सामने आ गए है। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मंडियों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा पिछले माह विशेष सत्र में पारित किए गए कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं किया है।

हालांकि इसका 1 दिसंबर से होने वाली धान खरीदी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राजभव के सूत्रों के इस विधेयक को लेकर राज्यपाल विधि विशेषज्ञों की राय ले रही हैं। वहीं इस नई समस्या से निपटने सीएम बघेल ने 28 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

इस मामले में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि हमने केंद्र सरकार के किसी भी कानून को बायपास नहीं किया है, उम्मीद है कि विधेयक जल्द ही कानून का रूप ले लेगा। इन खबरों के बीच राज्यपाल अनुसुइया उइके से शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुलाकात की। हालांकि इसे दीपावली भेंट बताया जा रहा है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।