मुंबई। मंगलवार को बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को SHARE MARKET में कुछ हरियाली लौटी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज

का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 94.99 अंक मजबूत होकर 39 हजार के ऊपर 39058.83 पर बंद हुआ तो

निफ्टी 15.75 अंक चढ़कर 11,604.10 अंक पर बंद हुआ। वहीँ इन्फोसिस के शेयरों में थोड़ी रिकवरी दिखी।

 

मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला लेकिन शुरुआती कारोबार में

लाल निशान पर पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 39,063.94 अंकों

पर खुला। वहीं नैशनल स्टॉक एक्सचेंज बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 12 अंक ऊपर 11,596.20 पर खुला। कहीं 9 बजकर

45 मिनट पर सेंसेक्स 39000 के स्तर से करीब 25 अंक नीचे चला गया।

 

शुरुआती कारोबर में इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली लेकिन बाद में शेयर चढ़ गए। आईटी कंपनियों

के निराशाजनक प्रदर्शन से मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 334.54 अंक (0.85%)

लुढ़ककर 38,963.84 पर बंद हुआ था और निफ्टी 71.95 अंकों (0.62%) की गिरावट के साथ 11,589.90 पर बंद हुआ था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।