GRP जवानों की सूमो पेड़ से टकराई, RI समेत 5 घायल, एक गंभीर

रायपुर। Incident GRP jawans hit Sumo tree राजधानी के छेरीखेड़ी इलाके में GRP के जवानों से भरी टाटा सूमो पेड़ से टकरा गई। गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस एक्सीडेंट में आरआई कुलदीप मिंज समेत 5 जवान घायल हुए हैं। हादसे के वक्त कुछ राहगीरों ने इन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर तेलीबांधा थाने से पेट्रोलिंग टीम मौके पर मदद के लिए पहुंची और फौरन एंबुलेंस के जरिए इन्हें अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। हादसा ट्रेजर आइलैंड के पास हुआ था। जवान महासमुंद से रायफल शूटिंग प्रैक्टिस कर लौट रहे थे।

ज्यादा रफ्तार होने से सड़क से उतर गई गाड़ी

अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक जीआरपी के जवान पूरी रफ्तार में थे। सड़क के किनारे अचानक ड्राइवर का नियंत्रण स्टेयरिंग से छूटा और गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। अंदर बैठे मनमोह सिंह, आरआई कुलदीप मिंज, सुयश, पांडू महिपाल, टिकेश्वर सेन, संदीप मिंज अनुराग बारवे घायल हो गए। इस हादसे में मनमोहन सिंह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

See also  डेली निड्स और पान दुकानों की आड़ में नशे का कारोबार! पुलिस ने सात दुकानों में मारी रेड, हुक्का और लाखों की नशीली सामग्री जब्त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।