टीआरपी डेस्क। अक्टूबर महीने में अगर बैंक का काम निपटाना है, तो ये जरूर जान लीजिए कि बैंक कब खुले रहेंगे और किस तारीख को बंद। अक्टूबर यानि त्योहारों का महीना। अब जाहिर सी बात है त्योहार हैं, तो छुट्टियां भी खूब होंगी। आज से 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इसके साथ ही 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती तक बीच-बीच में यही सिलसिला चलता रहेगा। इस दौरान तमाम सरकारी संस्थान बंद रहेंगे और खासकर बैंक भी बंद रहेंगे। इस महीने करीब 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

पता कर लें कि कहीं बैंक बंद तो नहीं

दरअसल, इस महीने गांधी जयंती, दुर्गापूजा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमा के मौके पर कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जरूरी है कि घर से निकलने से पहले पता कर लें कि कहीं बैंक बंद तो नहीं हैं। इसलिए बैंक से जुड़े सभी जरूरी काम समय से पहले निपटा लें, जिससे परेशानी का सामना न करना पड़े।

See also  नागपुर में हिंसक झड़प के दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, छत्तीसगढ़ में अलर्ट

अक्टूबर में इन तारीखों को रहेगा बैंक बंद

  • 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 08 अक्टूबर को चेहल्लुम की वजह से कई जगह बैंकों में स्थानीय छुट्टी होती है।

-10 अक्टूबर को दूसरा शनिवार है, इस दिन भी सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।

  • 11 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 अक्टूबर कटि बिहु/मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही की वजह कुछ जगहों पर बैंकों में छुट्टी होती है।
  • 18 अक्टूबर को रविवार है, इस दिन भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अक्टूबर को दुर्गापूजा की महासप्तमी है. अगरतला, कोलकाता, शिलॉन्ग समेत कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अक्टूबर को दुर्गापूजा की महाष्टमी, महानवमी है. इस दिन देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होगा।
  • 26 अक्टूबर को विजयादशमी है. इस दिन गजटेड छुट्टी है. यानी देशभर लगभग सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 अक्टूबर को गुरुवार को है, इस दिन मिलाद-ए-शेरिफ की वजह से कई शहरों में बैंकों में छुट्टी होती है।
  • 30 अक्टूबर को ईद ए मिलाद/ लक्ष्मी पूजा है, इस दिन गजटेड छुट्टी है, जिससे बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल बर्थडे/ महर्षि वाल्मीकि जयंती/ कुमार पूर्णिमा है, जिससे कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
See also  छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा: मौत का आंकड़ा पहुंचा 24, 9 घायल मजूदरों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज जारी

हालांकि बैंक बंद रहने के दौरान बाकी सारी ऑनलाइन सेवा और एटीएम संबंधित सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा आरबीआई ने पहले ही बैंकों को आदेश दे दिया है कि छुट्टियों के दौरान एटीएम में कैश की किल्लत नहीं होनी चाहिए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।