रायपुर। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कांग्रेस (Congress) पार्टी छोड़ने की ख़बरों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हार्दिक ने कहा कि मैं कांग्रेस का हूं और कांग्रेस का ही रहूंगा। हार्दिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ या झारखंड आने का मौका बहुत कम मिलता है। मैं पहली बार रायपुर आया हूं। यहां कांग्रेस की भूपेश सरकार अच्छा काम कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ में सरकार किसानों और गरीबों के साथ-साथ महिलाओं के बारे में बहुत अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ रही है। आने वाले 5 साल में प्रदेश के लिए, गांव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी अच्छा काम कर पाएंगे, निश्चिंत रहें 5 साल बेहतर होंगे। रायपुर में रविवार की शाम हो रहे रास गरबा कार्यक्रम में बतौर मेहमान हार्दिक हिस्सा लेंगे।

बता दें कि 11 अक्टूबर को मानहानि मामले में पेशी के लिए अहमदाबाद आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक रेस्टोरेंट में हार्दिक पटेल के साथ देखे गए थे। चर्चा थी कि हार्दिक कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं। राहुल से मुलाकात के दौरान पार्टी के नेताओं द्वारा हार्दिक को मनाने की खबर सुर्खियां मीडिया में छाई हुई थी।

See also  प्रदेश भर के उन अस्पतालों की व्यवस्था दुरस्त की जाएगी, जहां… : श्याम बिहारी जायसवाल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।