रायपुर। कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रही जंग में रायपुर रेल मंडल पूरी तरह से तैयार है। रायपुर रेलवे मंडल ने कोरोना से संक्रमित मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए ट्रेन के 55 कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। आइसोलेशन कोच दुर्ग रेलवे स्टेशन के वाशिंग यार्ड में तैयार कर खड़ा किया गया है।

12 दिन में पूरा किया काम

रेलवे ने इस काम को 12 दिन में पूरा कर लिया है। कोरोनावायरस के संक्रमण से पीड़ित रोगियों की संख्या में वृद्घि होने पर इन कोचों का उपयोग किया जाएगा, इसके लिए इन कोचों को पूर्णता सैनिटाइज करके मेडिकल इक्विपमेंट्स लगाकर आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित कर दिया गया है।

प्रत्येक कोच में आठ बेड रहेंगे

सीनियर डीसीएम तन्मय मुखोपाध्याय ने बताया कि 55 कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। चिकित्सा उपकरणों के लिए प्रत्येक डिब्बे में 220 वोल्ट विद्युत का प्रावधान, बाहर के लिए 415 वोल्ट की विद्युत आपूर्ति का प्रावधान है। प्रत्येक डिब्बे में एयर प्लास्टिक के पर्दे का प्रावधान। प्रत्येक कोच में आठ बेड रहेंगे। प्रत्येक कोच में चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं, प्रत्येक को कोच में पहले दो कैब इन मेडिकल स्टाफ के लिए रखे गए हैं। ज्ञात हो कि रेलवे द्वारा अलग-अलग मंडल कार्यालयों से लगभग 2,500 कोचों में बदलाव के साथ अब 4,000 आइसोलेशन बेड आपात स्थिति के लिए तैयार किए जा रहे हैं।

See also  लॉकडाउन के नौवें दिन पीएम मोदी ने देश से मांगे 9 मिनट, 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर के बाहर दिया जलाएं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।