टीआरपी डेस्क। उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के थाना चंदपा, हाथरस में हत्या के मामले में एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा की गयी शिकायत पर ट्विटर तथा शिकायत में अंकित वेबसाइटों पर मुकदमा दर्ज किया गया। चंदपा थाना की पुलिस ने नूतन को अवगत कराया कि रिपोर्ट दर्ज होनेे के बाद मृतिका के वास्तविक फोटो, वीडियो वेबसाइटाेें से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी हैै।

यह है मामला

शिकायत में नूतन ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पीड़िता का नाम लिए जाने, उसके नाम से ट्विटर पर चैटिंग, पीड़िता की फोटो तथा वीडियो शेयर किये जाने आदि के संबंध में विधिक कार्यवाही की मांग की थी। पीड़िता की फोटो के साथ ही उसकी पहचान को उजागर करते हुए कई वीडियो भी यूट्यूब पर डाले गए हैं।

धारा 228ए आईपीसी के अनुसार पीड़िता की पहचान का प्रकटीकरण दंडनीय अपराध है। सुप्रीम कोर्ट ने भी निपुण सक्सेना केस में स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में पीड़िता की पहचान नहीं उजागर की जाये।

See also  महावीर निर्वाण दिवस पर मांस - मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होगी कठोर कार्रवाई

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।